अनुज गुप्ता चुने गए भारत विकास परिषद बल्लभगढ़ के प्रधान

-अनुराग जिंदल सचिव व सौरभ गर्ग कोषाध्यक्ष चुने गए
नवभास्कर न्यूज बल्लभगढ़; भारत विकास परिषद बल्लभगढ़ शाखा की वर्ष 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन रविवार को किया गया। जिसमें अनुज गुप्ता अध्यक्ष, अनुराग जिंदल को सचिव व सौरभ गर्ग को कोषाध्यक्ष चुना गया। गठन की यह कार्रवाई सेक्टर-12 स्थित एक निजी होटल में आयोजित एक बैठक के दौरान की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला समन्वयक संदीप मित्तल ने की।
बैठक में 27 सदस्य उपस्थित रहें। इस दौरान सचिव अनुराग जिन्दल ने वर्ष 2024-25 में किए गए कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की एवं कोषाध्यक्ष सौरभ गर्ग ने हिसाब का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया। इसके बाद नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। सभी ने नई कार्यकारिणी को बधाई और शुभकामनाएँ दीं। सभी सदस्यों ने भारत विकास परिषद् बल्लभगढ़ शाखा को नई ऊंचाइयों तक पहंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर गौरव गुप्ता , मनीष ऐरन, नंदकिशोर अग्रवाल, राकेश कुमार, सतीश फोगाट, अशोक जैन, सुमित मंगला,राहुल बंसल, विपिन मंगला, मुकेश शर्मा, गौरव गोयल, विपुल गर्ग, पुनीत जिन्दल, भरत जैन, अमित गोयल, प्रवीण गुप्ता, पी.सी कौशिक एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
(समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें: योगेश अग्रवाल 9810 366 590)