सृष्टि गुलाटी ने बांधी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को राखी

सृष्टि गुलाटी ने बांधी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को राखी

-साथ में दिया तिरंगा ,मिला प्यार सुरक्षा का सम्मान

नवभास्कर न्यूज , फरीदाबाद: रक्षाबंधन हिन्दू धर्म का सबसे पवित्र भाई बहन के स्नेह का प्रतीक है। यही रक्षासूत्र जब कोई नन्ही बेटी अपने प्रदेश के मुखिया को बांधे तो वह यादगार बन जाती है। इस राखी के शुभ अवसर पर बाल समाज सेविका नन्ही सृष्टि गुलाटी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को राखी बांधी। सर्वप्रथम सृष्टि द्वारा मुख्यमंत्री नायब सैनी को सम्मान स्वरूप राष्ट्रीय ध्वज प्रदान किया। उनको शुभकामना संदेश देते हुए एक पत्र भी दिया। सृष्टि फरीदाबाद हरियाणा के डी.सी.मॉडल.सीनियर.सेकंडरी स्कूल में कक्षा तीन की बहुमुखी प्रतिभा की छात्रा है। यह प्रथम बार हैं जब सृष्टि ने अपने प्रदेश के मुख्यमंत्री से रुबरु होकर बहुत सारी बाते भी की। पिता प्रवीन गुलाटी ने बताया की सभी के आर्शीवाद से आज हम इस कार्य में सफल हुए हैं। सृष्टि के पिता प्रवीन ने कहा की अपनी मेहनत से ही हर सफलता मिलती है। किसी की पहचान से नही। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी सृष्टि से बहुत सारी बातें की ओर उसके बारे में सब जाना और भविष्य में भी आने के लिए निमंत्रण दिया। स्कूल की उपप्रधानाचार्य आस्था गुप्ता ने कहा की हम सभी को बेहद गर्व और खुशी है की उनके विद्यालय से बेटी सृष्टि मुख्यमंत्री से मिली और उन्हें राखी बांधी।

(समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें: योगेश अग्रवाल 9810 366 590)

yogesh aggarwal

yogesh aggarwal

योगेश अग्रवाल एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 18 वर्षों का गहरा अनुभव प्राप्त है। फरीदाबाद, हरियाणा में स्थित, वे NavBhaskarNews.in नामक न्यूज़ पोर्टल के संस्थापक और संपादक हैं। यह पोर्टल राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामुदायिक कार्यक्रमों और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर सटीक और ताज़ा समाचार प्रदान करता है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान योगेश अग्रवाल ने निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के माध्यम से एक मजबूत पहचान बनाई है। वे हमेशा समाज से जुड़ी घटनाओं और मुद्दों को उजागर करने में अग्रणी रहे हैं, जिससे फरीदाबाद क्षेत्र में जागरूकता और संवाद को बढ़ावा मिला है। समाचार जगत में उनके योगदान के साथ-साथ, वे सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सच से जोड़ना और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता देना है।