विनोद नागर बने इंडियन नेशनल लोकदल के जिला अध्यक्ष

नवभास्कर न्यूज फरीदाबाद: इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) की राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला कार्यकारिणी में बड़ा फेरबदल किया गया है। तिगांव निवासी विनोद नागर को फरीदाबाद जिले का अध्यक्ष बनाया गया है।
विनोद नागर ने इस जिम्मेदारी मिलने के बाद कहा कि पार्टी की जो जिम्मेदारी मिली है, उसे वह पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल व पूर्व सीएम ओमप्रकाश की नीतियों पर चलकर पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। पार्टी से अलग हुए कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाने का काम किया जाएगा। वर्तमान में सेक्टर-14 में रहने वाले विनोद नागर का परिवार सन 1984 से पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के परिवार से जुडा हुआ है। विनोद नागर के पिता एडवोकेट ओमदेव नागर को तत्कालीन मुख्यमंत्री देवीलाल ने सन 1987 में अरावली बोर्ड का चेयरमैन बनाया था। इसके बाद विनोद नागर सक्रिय रूप से राजनीति में रहे। पहली बार सन 1996 में हुए पंचायती राज के चुनाव में विनोद नागर की पत्नी डॉ़ दर्शना नागर जिला परिषद सदस्य चुनी गईं। विनोद नागर ने भी सन 2006 में जिला परिषद का चुनाव लड़ा। इसके बाद पार्टी ने उन्हें जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी। सन 2004 से लेकर 2007 तक विनोद नागर पार्टी के अलग अलग पदों पर रहे। पार्टी ने इनको बुद्धिजीवी सेल का जिला अध्यक्ष भी बनाया।
