राष्ट्रीय खेल विधेयक 2024″ पर हुई चर्चा में केंद्रीय खेल मंत्री से मिले वाको इंडिया किकबॉक्सिंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष

नवभास्कर न्यूज फरीदाबाद: दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय खेल स्टेडियम के सभागार में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित “राष्ट्रीय खेल विधेयक 2024” पर चर्चा के लिए फरीदाबाद से ‘वाको इंडिया किकबॉक्सिंग महासंघ’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल को आमंत्रित किया गया।
इस राष्ट्र स्तरीय बैठक की अध्यक्षता खेल मंत्री, भारत सरकार मनसुख मण्डविया ने की। इस अवसर पर खेल राज्य मंत्री भारत सरकार रक्षा खड़से, खेल सचिव भारत सरकार सुजाता चतुर्वेदी, आई. ए. एस., भारतीय ओलिंपिक संघ की अध्यक्ष डा. पी. टी. उषा, ओलिम्पियन गगन नारंग एवं खेल मंत्रालय के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
इस बैठक में खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त 49 राष्ट्रीय खेल संघो के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया था, जिसमें संतोष कुमार अग्रवाल ने किकबॉक्सिंग खेल राष्ट्रीय संस्था का प्रतिनिधित्व किया।

संतोष अग्रवाल ने बताया की खेल मंत्री ने भारत में खेलों के विकास के लिए सभी राष्ट्रीय खेल महासंघो के साथ बैठक कर भारत सरकार की नई खेल नीति के बारे में विस्तार से चर्चा की एवं भारत किस प्रकार खेल विश्व में महाशक्ति बने। सरकार द्वारा पूरा प्रयास है की वर्ष 2036 भारत में पहली बार “ओलिंपिक खेलों” का आयोजन हो सके इसके लिए प्रक्रिया जारी है।
किकबॉक्सिंग खेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया की खेल मंत्री से किकबॉक्सिंग खेल के विकास के लिए भी इस दौरान बातचीत हुई और उनको किकबॉक्सिंग खेल की गतिविधि के विषय में अवगत कराया गया।