भाजपा नेता ईश्वर दयाल गोयल के निवास पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने व्यापारियों के साथ की चर्चा

नवभास्कर न्यूज. बल्लभगढ़ः शहर के मशहूर व्यापारी एवं प्रधान भगवान दास गोयल और वरिष्ठ भाजपा नेता ईश्वर दयाल गोयल के निवास पर गुरुवार को केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, हरियाणा के उद्योग मंत्री मूलचंद शर्मा ,फरीदाबाद से विधायक नरेंद्र गुप्ता तथा बीजेपी के जिला अध्यक्ष राजकुमार बोहरा शहर के गणमान्य लोगों और व्यापारियों से रूबरू हुए।
भाजपा नेता ईश्वर गोयल ने बुके देकर व शाल पहनाकर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर तथा हरियाणा के उद्योग मंत्री मूलचंद शर्मा व विधायक नरेंद्र गुप्ता का स्वागत सत्कार किया
इस दौरान कृष्णपाल गूर्जर ने कहा कि व्यापारियों और वैश्य बिरादरी से उनका खास नाता रहा है। वह पिछले 43 वर्षों से चुनाव लड़ते आ रहे हैं और वैश्य समाज ने इन चुनावों में उनका बढ़ चढ़कर हमेशा साथ दिया है। वायरल ऑडियो को लेकर उन्होंने कहा कि वैश्य समाज के लिए तो क्या किसी भी बिरादरी के लिए उन्होंने आज तक गलत शब्द इस्तेमाल नहीं किए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी औच्छी राजनीति ना ही उन्होंने पहले कभी की है और ना ही आगे कभी करेंगे।
हरियाणा के उद्योग मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि पिछले 10 सालों में शहर में जबरदस्त विकास कार्य हुए हैं। इससे पहले कभी भी बल्लभगढ़ में इतने विकास कार्य नहीं हुए। शहर में चारों ओर सड़कों के जाल बिछने से लोगों का आवागमन जहां सुगम हुआ है वहां दूरी भी कम हुई है।
इस दौरान मुख्य रूप से प्रधान प्रेम खट्टर, विशन बंसल, अशोक गुप्ता, मनीष, सुनील गोयल ,अमित गोयल आदि सहित शहर के अनेक व्यापारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

