बल्लभगढ़ व्यापार मंडल ने किया हरियाणा एवं पंजाब विधानसभा का दौरा

बल्लभगढ़ व्यापार मंडल ने किया हरियाणा एवं पंजाब विधानसभा का दौरा

नवभास्कर न्यूज फरीदाबाद: बल्लभगढ़ व्यापार मंडल के सदस्यों ने हरियाणा एवं पंजाब विधानसभा के दर्शन किए। प्रधान भगवानदास गोयल ने बताया कि बल्लभगढ़ व्यापार मंडल की पिछली जनरल बॉडी की मीटिंग में बल्लभगढ़ व्यापार मंडल के संरक्षक एवं फरीदाबाद विधानसभा के विधायक नरेंद्र गुप्ता ने घोषणा की थी की व्यापार मंडल बल्लभगढ़ के व्यापारियों का एक टूर चंडीगढ़ का बनाए जिसमें वह टूर पर जाने वाले सभी यात्रियों को हरियाणा एवं पंजाब विधानसभा के दर्शन कराएंगे। उनकी इसी घोषणा को ध्यान में रखते हुए बल्लभगढ़ व्यापार मंडल का एक दो दिवसीय टूर कसौली और चंडीगढ़ का बनाया गया। इस टूर पर व्यापार मंडल के लगभग 60 सदस्य गए। इस टूर पर जाने वाले सभी व्यापारी भाइयों को नरेंद्र गुप्ता ने हरियाणा एवं पंजाब विधानसभाके दर्शन कराये तथा सभी व्यापारियों को हरियाणा राज भवन में भोज भी करवाया। इस भोज में बल्लभगढ़ के विधायक तथा हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा भी उपस्थित रहे। सभी बल्लभगढ़ के व्यापारी ने नरेंद्र गुप्ता का इस कार्यक्रम के लिए धन्यवाद किया।
इस टूर को सफल बनाने में व्यापार मंडल बल्लभगढ़ की टूर कमेटी में शामिल विजय मित्तल, सुरेश मित्तल, वेद प्रकाश मंगला, चंद्रशेखर गर्ग , हेमंत मित्तल का विशेष योगदान रहा।

(समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें: योगेश अग्रवाल 9810 366 590)

yogesh aggarwal

yogesh aggarwal

योगेश अग्रवाल एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 18 वर्षों का गहरा अनुभव प्राप्त है। फरीदाबाद, हरियाणा में स्थित, वे NavBhaskarNews.in नामक न्यूज़ पोर्टल के संस्थापक और संपादक हैं। यह पोर्टल राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामुदायिक कार्यक्रमों और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर सटीक और ताज़ा समाचार प्रदान करता है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान योगेश अग्रवाल ने निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के माध्यम से एक मजबूत पहचान बनाई है। वे हमेशा समाज से जुड़ी घटनाओं और मुद्दों को उजागर करने में अग्रणी रहे हैं, जिससे फरीदाबाद क्षेत्र में जागरूकता और संवाद को बढ़ावा मिला है। समाचार जगत में उनके योगदान के साथ-साथ, वे सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सच से जोड़ना और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता देना है।