न्यायमूर्ति सूर्य कांत सर्वोच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित

नवभास्कर न्यूज फरीदाबाद(योगेश अग्रवाल): सीजेएम रितु यादव ,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ने घोषणा की हैं कि माननीय न्यायमूर्ति सूर्य कांत न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय, को सर्वोच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है, जिनका कार्यकाल तत्काल प्रभाव से लागू होगा। यह नामांकन माननीय भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना द्वारा किया गया है। इस संबंध में 12 नवंबर 2024 को नालसा द्वारा राजपत्र में एक अधिसूचना प्रकाशित की गई थी।

इससे पहले यह पद माननीय न्यायमूर्ति बी.आर. गवई के पास था, जिन्हें हाल ही में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है। सर्वोच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति का उद्देश्य सभी के लिए, विशेष रूप से समाज के वंचित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को, जो आर्थिक या सामाजिक बाधाओं का सामना करते हैं, सर्वोच्च न्यायालय में न्याय प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करना है।

(समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे: योगेश अग्रवाल 9810366590)

yogesh aggarwal

yogesh aggarwal

योगेश अग्रवाल एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 18 वर्षों का गहरा अनुभव प्राप्त है। फरीदाबाद, हरियाणा में स्थित, वे NavBhaskarNews.in नामक न्यूज़ पोर्टल के संस्थापक और संपादक हैं। यह पोर्टल राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामुदायिक कार्यक्रमों और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर सटीक और ताज़ा समाचार प्रदान करता है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान योगेश अग्रवाल ने निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के माध्यम से एक मजबूत पहचान बनाई है। वे हमेशा समाज से जुड़ी घटनाओं और मुद्दों को उजागर करने में अग्रणी रहे हैं, जिससे फरीदाबाद क्षेत्र में जागरूकता और संवाद को बढ़ावा मिला है। समाचार जगत में उनके योगदान के साथ-साथ, वे सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सच से जोड़ना और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता देना है।