नायब सरकार में हरियाणा के विकास को लगेंगे पंख : विपुल गोयल

नायब सरकार में हरियाणा के विकास को लगेंगे पंख : विपुल गोयल

दीवाली मिलन समारोह में कैबिनेट मंत्री के साथ राज्य मंत्री राजेश नागर, विधायक मूलचंद शर्मा,महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया सहित शहर के गणमान्य लोगों ने की शिरकत
नवभास्कर न्यूज. फरीदाबाद: इस बार की दीवाली न केवल फरीदाबादवासियों के लिए बल्कि पूरे हरियाणा के लोगों के लिए काफी खास है क्योंकि एक बार फिर से हरियाणा में भाजपा की सरकार बनी है और नायब सरकार में हरियाणा के विकास को नए पंख लगेंगे। उक्त वाक्य हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद पत्रकार एसोसिएशन व महिला पत्रकार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दीवाली मिलन समारोह में संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस मौके पर राज्य मंत्री राजेश नागर, विधायक मूलचंद शर्मा सहित शहर के शिक्षाविद् दीपक यादव,अनिल रावल, सत्यवीर डागर ,वाई के माहेश्वरी सहित उद्योग, सामाजिक व धार्मिक संगठनों सहित अन्य वर्गों के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि 5 साल के लिए एक बार फिर हरियाणा की जनता ने भाजपा को चुनकर भाजपा के 10 वर्षों के कार्यकाल की सफलता पर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के तौर पर मीडिया की भूमिका काफी अहम होती है। ऐसे में पत्रकार भी इस विकास की कड़ी में जुडक़र एकजुट होकर समाज के लिए कार्य करें।

वहीं राज्य मंत्री राजेश नागर ने सभी को दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस बार फरीदाबाद में तीन मंत्रियों की तिगड़ी विकास की नई परिभाषा फरीदाबाद में परिभाषित करेगी। उन्होंने कहा कि जनता को किसी से डरने या दबाब में आने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह भाजपा की सरकार है जिसमें भयमुक्त शासन में काम किया जाता है। वहीं विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि तीसरी बार जनता ने उन्हें विधायक चुनकर उन पर जो विश्वास जताया है, उसका कर्ज वे बल्लगभढ़ के विकास में और अधिक तेजी लाकर चुकाएंगे। आए हुए सभी अतिथियों ने जनता की मंगलमय दीवाली की कामना करते हुए उनसे पर्यावरण का ध्यान रखते हुए दीवाली मनाने की अपील की।

इस मौके पर आए हुए अतिथियों व गणमान्यजनों ने प्रदेश की खुशी व समृृद्धि का दीया जलाकर लोगों को दीवाली शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया, अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित सुरेन्द्र शर्मा बबली, वरिष्ठ उद्योगपति एचके बत्रा, मोतीलाल गुप्ता, एएस लांबा, सुमनबाला, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

(समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें: योगेश अग्रवाल 9810 366590)

yogesh aggarwal

yogesh aggarwal

योगेश अग्रवाल एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 18 वर्षों का गहरा अनुभव प्राप्त है। फरीदाबाद, हरियाणा में स्थित, वे NavBhaskarNews.in नामक न्यूज़ पोर्टल के संस्थापक और संपादक हैं। यह पोर्टल राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामुदायिक कार्यक्रमों और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर सटीक और ताज़ा समाचार प्रदान करता है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान योगेश अग्रवाल ने निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के माध्यम से एक मजबूत पहचान बनाई है। वे हमेशा समाज से जुड़ी घटनाओं और मुद्दों को उजागर करने में अग्रणी रहे हैं, जिससे फरीदाबाद क्षेत्र में जागरूकता और संवाद को बढ़ावा मिला है। समाचार जगत में उनके योगदान के साथ-साथ, वे सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सच से जोड़ना और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता देना है।