दिल्ली में भाजपा व आम आदमी पार्टी के बीच लोकसभा चुनाव का मुकाबला हुआ तय

नवभास्कर न्यूज. फरीदाबादः भाजपा की ओर से शनिवार को 195 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई। दिल्ली में आम आदमी पार्टी भी 3 दिन पहले दिल्ली के लिए अपने लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। अब दिल्ली में भाजपा व आप के बीच चुनावी मुकाबला तय हो गया है।
नई दिल्ली सीट: इस सीट पर बीजेपी की तरफ से सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को उतारा गया है।बांसुरी पहली बार चुनाव लड़ने वाली है।
वहीं आप ने नई दिल्ली लोकसभा सीट के लिए सोमनाथ भारती को मैदान में उतारा है। सोमनाथ भारती नई दिल्ली लोकसभा सीट के तहत आने वाली मालवीय नगर सीट से तीन बार के विधायक हैं।
दक्षिण दिल्ली सीटः इस लोकसभा सीट से बीजेपी की तरफ से चार बार बदरपुर से विधायक बने रामवीर सिंह बिधूड़ी को मैदान में उतारा है। वह पहली बार सांसद का चुनाव लड़ेंगे।
दक्षिणी दिल्ली सीट पर आम आदमी पार्टी के तुगलकाबाद के दूसरी बार के विधायक सहीराम पहलवान उम्मीदवार है।
पश्चिमी दिल्ली सीटः इस सीट से पहली बार लोकसभा का चुनाव भाजपा की कमलजीत सेहरावत लडेंगी। कमलजीत सेहरावत दक्षिण दिल्ली नगर निगम की मेयर रह चुकी है और अभी द्वारका से पार्षद हैं।
इस सीट पर आम आदमी पार्टी की तरफ से पार्षद, विधायक और सांसद रह चुके महाबल मिश्रा को चुनाव मैदान में उतारा है। महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा द्वारका से विधायक हैं।
(समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करेंः योगेश अग्रवाल. 9810366590)