अखिल भारतीय नाहर बंधू जैन महासंघ की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

अखिल भारतीय नाहर बंधू जैन महासंघ की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

उज्जैन में महासंघ की कार्य समिति के पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
-राजेश पन्ना लाल प्रधान,डॉ.अमित महासचिव और किशन जवाहर लाल जैन सचिव बने
नवभास्कर न्यूज नई दिल्ली :
अखिल भारतीय नाहर बंधू जैन महासंघ की कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमें राजेश पन्ना लाल को प्रधान, डॉ.अमित को महासचिव और सचिव किशन जवाहर लाल जैन को बनाया गया। इनके अलावा 8 अन्य नाहर बंधूओं को पदाधिकारी बनाया गया है। इनके अलावा महासंघ में पालव सुशील नाहर को यूथ और सुशीला सतीश नाहर सिंह को महिला प्रधान बनाया गया है।
महासंघ की कार्य समिति के नवनियुक्त सचिव किशन जवाहर लाल जैन ने बताया कि 23 मार्च 2025 को उज्जैन में अखिल भारतीय नाहर बंधू जैन महासंघ नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस आयोजन में भारत के हर कोने से नाहर बंधू प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस मौके पर पुणे के राजेश पी नाहर को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी में तोला चंद बादल चंद नाहर को कार्यकारी अध्यक्ष, संजय कुमार जैन, राजेश मानक लाल नाहर, प्रदीप महताब चंद नाहर, अरूण कुमार आनन्द कुमार जैन, सुभाष मदन लाल नाहर को उपप्रधान, डॉ.अमित रमेश नाहर महासचिव, किशन जवाहर लाल जैन को सचिव, सुभाष मोती लाल नाहर को कोषाध्यक्ष और संजय नाहर को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इस दौरान पालव सुशील नाहर को यूथ प्रेजीडेंट, सुशीला सतीश नाहर को महिला प्रधान तथा अभिनंदन नाहर, अजय कुमार फूल चंद नाहर, प्रवीन भाई, विनोद नाहर, अनिल प्रेम चंद नाहर, बाबु लाल जी, उमेश चंद गुमान चंद नाहर व मूलचंद हाजिमी लाल शाह को सदस्य मनोनीत किया गया है। इस दौरान राजेश पी नाहर व महासचिव डा.अमित रमेश नाहर ने अपनी नई गठित कार्यकारिणी को बधाई दी और भरोसा दिलाया कि वह अपने समाज के उत्थान में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं छोडेंगे।

फोटो कैप्शन : नवनियुक्त सचिव किशन जवाहरलाल जैन

yogesh aggarwal

yogesh aggarwal

योगेश अग्रवाल एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 18 वर्षों का गहरा अनुभव प्राप्त है। फरीदाबाद, हरियाणा में स्थित, वे NavBhaskarNews.in नामक न्यूज़ पोर्टल के संस्थापक और संपादक हैं। यह पोर्टल राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामुदायिक कार्यक्रमों और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर सटीक और ताज़ा समाचार प्रदान करता है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान योगेश अग्रवाल ने निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के माध्यम से एक मजबूत पहचान बनाई है। वे हमेशा समाज से जुड़ी घटनाओं और मुद्दों को उजागर करने में अग्रणी रहे हैं, जिससे फरीदाबाद क्षेत्र में जागरूकता और संवाद को बढ़ावा मिला है। समाचार जगत में उनके योगदान के साथ-साथ, वे सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सच से जोड़ना और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता देना है।